Translations:Sanat Kumara and Lady Master Venus/91/hi
Appearance
हमारी दुनिया एक आध्यात्मिक राजा द्वारा शासित है — यह राजा शुक्र ग्रह से बहुत समय पहले आए लौ के देवताओं में से एक हैं। हिंदू उन्हें सनत कुमार कहते हैं, कुमार शब्द एक उपाधि है, जिसका अर्थ है राजकुमार या शासक। उन्हें अन्य नामों से भी पुकारा जाता है जैसे कि एकमात्र आरंभकर्ता, अद्वितीय- जिसके सामान कोई दूसरा नहीं, शाश्वत युवा; और अक्सर हम उन्हें विश्व के स्वामी कहते हैं। वे सर्वोच्च शासक हैं; उनके हाथ में और उनकी आभा में पूरा पृथ्वी ग्रह समाहित है। वे इस दुनिया के लोगो का प्रतिनिधित्व करते हैं और ग्रह के संपूर्ण विकास के निर्देशक हैं — न केवल मनुष्य, बल्कि देवताओं, सृष्टि देवो और पृथ्वी से जुड़े अन्य सभी प्राणियों के विकास को भी निर्देशित करते हैं।