Jump to content

Translations:Sanat Kumara and Lady Master Venus/89/hi

From TSL Encyclopedia

इस महान गुरु के प्रत्यक्ष, मौन मार्गदर्शन द्वारा ही मानव चेतना के प्रथम जागरण से लेकर अब तक सभी शिक्षक और प्रशिक्षक मानवता के मार्गदर्शक बने। "ईश्वर के इन्हीं पुत्रों" के माध्यम से मानवता ने कला और विज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान की भी प्राप्ति की; और इन्हीं ने उन प्राचीन सभ्यताओं की पहली नींव भी रखी, जो हमारी आधुनिक पीढ़ी के छात्रों और विद्वानों को अत्यंत आश्चर्यचकित करती हैं।[1]

  1. ब्लावत्स्की, चार्ल्स डब्ल्यू. लीडबीटर द्वारा उद्धृत, द मास्टर्स एंड द पाथ, पृष्ठ २९९।