Translations:Sanat Kumara and Lady Master Venus/37/hi
Appearance
ईसा पूर्व सन् १७०० से ६०० के बीच, ज़राथुस्त्र ने प्राचीन फारस में पारसी धर्म की स्थापना की। माना जाता है कि एक दिन सुबह जब वे नदी से पानी लेने गए तो उन्हें एक तेजस्वी व्यक्ति दिखाई दिया - वह व्यक्ति उन्हें अहूरा मज़्दा और पाँच अन्य तेजस्वी व्यक्तियों के पास ले गया। उन सब में इतना तेज था कि ज़राथुस्त्र को अपनी परछाई तक नहीं दिखाई दी। इन लोगों ने उन्हें पारसी धर्म के बारे में बताया। इसके कुछ ही समय बाद, ज़राथुस्त्र अहूरा मज़्दा के प्रवक्ता बन गए।