Translations:Saint Germain/71/hi
Appearance
1961 में संत जरमेन ने पृथ्वी पर अपने प्रतिनिधि, संदेशवाहक मार्क एल. प्रोफेट (Mark L. Prophet) से संपर्क किया और आदिकालीन परमेश्वर (Ancient of Days)(सनत कुमार) और उनके प्रथम और दूसरे शिष्य गौतम और मैत्रेय (Lord Maitreya) की स्मृति में दिव्य ज्योति के संरक्षकों का संघ (Keepers of the Flame Fraternity) की स्थापना की। इनका उद्देश्य उन सभी लोगों को पुनर्जागृत करना था जो मूल रूप से सनत कुमार के साथ पृथ्वी पर आए थे। ये लोग पृथ्वी पर शिक्षकों के रूप में आये थे और इनका काम लोगों की सेवा करना था परन्तु यहाँ आकर वे सब ये बातें भूल गए थे। संत जरमेन का कार्य उन सबकी स्मृति को पुनर्स्थापित करना था।