Translations:Saint Germain/17/hi
Appearance
पचास हज़ार साल पहले संत जरमेन उस उपजाऊ क्षेत्र - जहाँ आज सहारा मरुस्थल स्थित है - में स्वर्ण युगीन सभ्यता के शासक थे। एक राजा-सम्राट के रूप में, संत जरमेन प्राचीन ज्ञान और भौतिक वृतों के ज्ञान में निपुण थे। और लोग उन्हें अपनी उभरती हुई दिव्यता (Godhood) के आदर्श के रूप में देखते थे। उनका साम्राज्य सौंदर्य, समरूपता और पूर्णता की अद्वितीय ऊँचाई तक पहुँच गया था।