Translations:Portia/12/hi
Appearance
इस समय जीवन के चक्रों ने मांग की है कि स्वर्ण युग (golden age) की तैयारी में न्याय के तराजू को संतुलित किया जाए और मानव जाति में से कुछ ने यह अनुरोध करना शुरू कर दिया था कि दैवीय न्याय को फिर से स्थापित किया जाए। इन प्रार्थनाओं को सुनकर ९ अप्रैल, १९३९ को पोरशिया ने अपने उत्थान के बाद पहली बार पृथ्वी पर आने का निर्णय लिया। उनके इस निर्णय में पृथ्वी पर पूर्ण संतुलन बनाने का दिव्य गुण है जो तराजू के द्वारा दिखाया जाता है। यह गुण उन सभी के बल क्षेत्र में स्थापित हो जाता है जो उसे प्राप्त करने के योग्य होते हैं।