Translations:Archangel Raphael/8/hi
Appearance
जब ईश्वर ने मीन युग (Piscean age) के अवतार ईसा मसीह को जन्म देने के समय मेरी का चुनाव किया और मेरी का जन्म हुआ तब महादेवदूत रेफियल उनके साथ अवतरित नहीं हुए, परन्तु वे इस पूरे समय के दौरान उनके साथ रहे और उन्हें "ईश्वर के पुत्र" को जन्म देने में सहायता की। संत जरमेन ने, ईश्वर की इच्छानुसार, मेरी के पति जोसफ के रूप में जन्म लिया। संत जरमेन की समरूप जोड़ी, दिव्य सहायिका पोर्शिया (Portia), ने अवतार नहीं लिया, पर वे सदा उनके साथ रहीं।