Jump to content

Translations:Archangel Raphael/4/hi

From TSL Encyclopedia

रेफियल का अर्थ है “ईश्वर ने स्वस्थ किया” या “ईश्वर की औषधि”। एक यहूदी ग्रंथ के अनुसार, उन्होंने नूह (Noah) को पौधों की उपचारक शक्ति का ज्ञान कराया। एक अन्य कथा में बताया गया है कि उन्होंने एक अंधे व्यक्ति को दृष्टि दी और एक दानव को बाँध दिया। कैथोलिक (Catholics) परंपरा में उन्हें उस स्वर्गदूत के रूप में श्रद्धा दी जाती है जिसने बेथेस्डा (Bethesda) के कुंड में बीमारों को चंगा किया। द बुक ऑफ़ एनोक (The Book of Enoch) हमें बताती है कि अस्वस्थ व्यक्तियों को स्वस्थ करना, उनके घावों को भरना महादेवदूत रेफियल (Raphael) का काम है।