Translations:Archangel Raphael/26/hi
Appearance
हम अपने कर्मों को रोग के रूप में प्रकट होने से पहले ही परिवर्तित करने के लिए वायलेट फ्लेम का आह्वान कर सकते हैं। यदि हम अपनी शारीरिक और मानसिक समस्याओं पर वायलेट फ्लेम का प्रयोग करें तो हम स्वस्थ हो सकते हैं। रोग के मूल कारणों से निपटने के इस दृष्टिकोण के विपरीत, कुछ चिकित्सक सम्मोहन या मानसिक तल्लीनता का उपयोग करके रोग के अस्तित्व को ही नकार देते हैं। वे शारीरिक रोग को भावनात्मक शरीर, मानसिक शरीर या सूक्ष्म शरीर में वापस धकेल देते हैं। रोगी स्वस्थ प्रतीत होता है, लेकिन चूँकि यहाँ कर्म को दबा दिया गया है, वह भविष्य में - इस जीवन में या आनेवाले किसी जन्म में - पुनः प्रकट होता है।